Posts

Showing posts from April, 2020

तुम्हारी माहवारी

Image
तुम्हारी माहवारी तुम्हारी माहवारी नहीं कोई बीमारी  प्रकृति की तैयारी  परिपक्व जिम्मेदारी  नया बुनने को  मोहक सपने गुंथने को  समझो मत तुम इसे पाप  क्रिया ये सहज आप  इससे बनती तुम अछूत  कहते जो हैं निरे धूर्त  साफ-सफाई का रखना ध्यान  विज्ञान से लेना पूरा ज्ञान  गंदा कपड़ा मत करना उपयोग  इससे हो सकता है रोग  गर समाज न हो लाचार  क्यों हो कोई अत्याचार  'अरुणाचलम' के संघर्ष से  सतत् सघन उत्कर्ष से  हुआ प्रेरित  लिखा कवित्त  समझ न आता...  थे क्यों अब तक मौन  सीधी सच्ची बात बताता...  अपना ये 'पैडमैन -आशुतोष झा

लोग क्या कहेंगे ...Log kya kahenge

लोग क्या कहेंगे नजरें बचाकर करो यह काम नहीं तो लोग क्या कहेंगे अपनी उत्कंठाएं छुपा के व्यक्त करना हो गए बच्चे बड़े  बुद्धि से काम लेना  नहीं तो लोग क्या कहेंगे धर्म के नाम पर दिया इतना कम चंदा  यहीं पड़ा रह जाएगा माल-धंधा यही दान ही तो ऊपर जाएगा आपको शोहरत दिलाएगा सारे काम बनाएगा  थी जेब ढीली थी हालत पतली लेकिन नहीं दिया तो  लोग क्या कहेंगे  बच्चे को कुछ और है बनना  है पिता को पड़ोसी से लड़ना  हम किसी से कम हैं क्या बच्चे को टाइट करेंगे उसका टाइम राइट करेंगे हम भी आदर्श पिता हैं  सबको यह पता है यह तो हमें करना है नहीं तो लोग क्या कहेंगे हमसे भी ज्यादा कोई निर्धन है हमारे पास ज़रा-सा धन है हमारी ही कोई मदद कर दे हम कैसे किसी की मदद करें ऐसे थोड़े ही होता है ऐसा करेंगे तो लोग क्या कहेंगे... बेटा बाएं हाथ से पैसा नहीं लेते-देते हैं सूंघ कर धूप नहीं खरीदते हैं हर दिन दाढ़ी नहीं बनवाना मूंछ तभी हटाते हैं जब पिता गुज़र जाते हैं मुर्दे को देख लिया अब पड़ेगा नहाना मंदिर के बाहर  गाली तो चलता है वहां...